पत्रकार के परिजनो को 50 हजार रूपए की सहायता स्वीकृत

भिण्ड 26 मार्च 2018/ कलेक्टर डाॅ इलैया राजा टी के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर पत्रकार श्री संदीप शर्मा की सडक दुर्घटना में मृत्यु होने पर आरबीसी 6-4 के अन्तर्गत 50 हजार रूपए की सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की गई हैं।
एसडीएम श्री संतोष तिवारी ने पत्रकार श्री संदीप शर्मा के परिजनो के बीच पहुंचकर जिला प्रशासन की ओर से पीडित परिवार के यहां शोक व्यक्त किया। साथ ही दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। उन्होंने परिवारीजनो को अवगत कराया कि 50 हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत कर दी गई है।
क्रमांक 125/2018

Comments
Post a Comment