चना, मसूर, सरसों की खरीदी समर्थन मूल्य पर होगी
जिला जनसंपर्क कार्यालय भिण्ड म.प्र.
समाचार
चना, मसूर, सरसों की खरीदी समर्थन मूल्य पर होगी
लहसुन, प्याज की खरीदी भावांतर भुगतान योजना में
समर्थन मूल्य पर खरीदी हेतु पंजीयन 31 मार्च तक
भिण्ड 24 मार्च, 2018/ राज्य सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य देने के लिए मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना में लहसुन और प्याज की खरीदी की सुविधा प्रदान की गई है। जबकि चना, मसूर और सरसों की उपज भारत सरकार द्वारा तय न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की जावेगी।
कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी ने बताया कि समर्थन मूल्य पर किसानों के चना, मसूर और सरसों की खरीदी की जावेगी। इसीप्रकार लहसुन और प्याज की खरीदी भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत होगी। जिले मंे पंजीयन का कार्य जारी है। साथ ही खरीदी केन्द्रों पर नोडल विभाग के माध्यम से खरीदी की व्यवस्था की जावेगी।
जिले के जिन किसानों ने भावान्तर भुगतान योजना में चना, सरसों और मसूर की फसलों के लिए अपना पंजीयन कराया है, उनका पंजीयन समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए वैध रहेगा। जो किसान पंजीयन कराने से छूट गए हैं, वे 31 मार्च तक अपना पंजीयन न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए करवा सकते हैं। इस दिशा में मुख्यमंत्री जी प्रदेश के किसानों को सायं 7 बजे संबोधित करेंगे।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा चने का न्यूनतम समर्थन मूल्य 4400 रूपये प्रति क्विंटल, मसूर का 4250 रूपये प्रति क्विंटल और सरसों का 4000/- रूपये प्रति क्विंटल तय किया है।
क्रमांक 110/2018

Comments
Post a Comment