समर्थन मूल्य पर खरीदी के अन्तर्गत जिला स्तर पर कन्ट्रोल रूम का गठन
समर्थन मूल्य पर खरीदी के अन्तर्गत जिला स्तर पर कन्ट्रोल रूम का गठन
भिण्ड 28 मई, 2018/ किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के निर्देशानुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही फसलो के अन्तर्गत कन्ट्रोल रूम का गठन जिला स्तर पर किया गया है। इस कन्ट्रोल रूम का दूरभाष क्र.07534-231955 निर्धारित किया गया है।
कलेक्टर श्री आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि यह कन्ट्रोल रूम उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास भिण्ड के कार्यालय में स्थापित किया गया है। कन्ट्रोल रूम पर अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस कन्ट्रोल रूम से मुख्यमंत्री कृषक समृद्वि योजना की जानकारी एवं समस्याओं का निराकरण करने का आदान प्रदान किया जा सकता है। कलेक्टर ने उप संचालक कृषि श्री एसपी शर्मा को निर्देश दिए है कि कन्ट्रोल रूम की व्यवस्था के बारे में भावांतर ग्रुफ को सूचित किया जावे।
जिला स्तर पर स्थापित किए गए कन्ट्रोल रूम पर प्रथम चक्र प्रातः6 बजे से दोपहर 2 बजे तक के लिए सहायक संचालक कृषि श्री केसी शर्मा मो.7247557389, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी डाॅ अनिल शर्मा मो.9977554918, अनुसंधान सहायक सांख्यकी श्री केएल अरख मो.9752812912 एवं भृत्य श्री सतेन्द्र सिंह मो.9039411013 की ड्यूटी लगाई गई है। इसीप्रकार द्वितीय चक्र दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक सहायक संचालक कृषि श्री शिवराज सिंह यादव मो.7509165522, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी श्री आरके त्रिपाठी मो.9826265234, तकनीकी सहायक श्री मधुराज सिंह मो.9826222420, भृत्य श्री सत्यनारायण राठौर मो.9926235567 की ड्यूटी रहेगी।
जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम पर तृतीय चक्र रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक सहायक संचालक कृषि श्री रामसुजान शर्मा मो.9131450904, कृषि विकास अधिकारी श्री नरेश सिंह अटल मो.8109325571, तकनीकी सहायक श्री पंकज सविता मो.9165221669 एवं भत्यृ श्री रामप्रकाश पुरवंशी मो.9111115011 की ड्यूटी लगाई गई है।
भावांतर एवं मुख्यमंत्री कृषक समृद्वि योजना के लिए सहायक संचालक एवं नोडल अधिकारी श्री रामसुजान शर्मा नियुक्त किए गए है। जिनके दूरभाष नम्बर 9131450904 पर 24 घण्टे समस्याओं के निराकरण के लिए संपर्क किया जा सकता है।
Comments
Post a Comment