राज्यमंत्री श्री आर्य ने तीन पीडित परिवारों को बंधाया ढांढस
भिण्ड 29 जून 2018/ सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री श्री लालसिंह आर्य ने जिले की गोहद विधानसभा क्षेत्र की नगरीय निकाय मौ क्षेत्र के भ्रमण के दौरान नागरिको की समस्याऐं सुनी। साथ ही तीन पीडित परिवारों के घर पहुंचकर परिवारीजनो को ढांढस बंधाया।
सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री श्री लालसिंह आर्य ने मौ नगर में श्री हीरासिंह यादव की नातनी के निधन, ओमप्रकाश सैनिक के निधन एवं कल्याण सिंह कुशवाह के निधन पर पीडित परिवारों को सांत्वना प्रदान की। साथ ही दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। उन्होंने परिवारीजनो को धैर्य और संयम से काम लेने की सलाह दी।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी सर्वश्री हरनारायण कुशवाह, रामअख्त्यार गुर्जर, पप्पू यादव, फरेन्द्र सिंह सिकरवार, महेन्द्र परिहार, बकील सिंह, जगत सिंह कुशवाह, अनिल शर्मा, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment