प्रदेश के 21 जिलों में सामान्य से अधिक, 27 में सामान्य वर्षा दर्ज सर्वाधिक वर्षा 663.8 मिलीमीटर मंडला में दर्ज

प्रदेश के 21 जिलों में सामान्य से अधिक, 27 में सामान्य वर्षा दर्ज
सर्वाधिक वर्षा 663.8 मिलीमीटर मंडला में दर्ज
भिण्ड 31 जुलाई, 2018/ मध्यप्रदेश में इस वर्ष मानसून में एक जून से 30 जुलाई तक 21 जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश के 27 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज हुई है। कम वर्षा वाले जिलों की संख्या 3 है। सर्वाधिक वर्षा 663.8. मिलीमीटर मंडला में और सबसे कम 235.8 मिलीमीटर अलीराजपुर में दर्ज की गई है।
सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले मण्डला, दमोह, टीकमगढ़, उमरिया, इंदौर, झाबुआ, खण्डवा, उज्जैन, रतलाम, शाजापुर, नीमच, आगर-मालवा, मुरैना, शिवपुरी, गुना, दतिया, सीहोर, भिण्ड, रायसेन, राजगढ़ और होशंगाबाद हैं।
सामान्य वर्षा वाले जिले जबलपुर, बालाघाट, कटनी, छिन्दवाड़ा, सिवनी, सागर, नरसिंहपुर, पन्ना, छतरपुर, सीधी, सिंगरौली, सतना, शहडोल, अनूपपुर, धार, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, मंदसौर, देवास, भोपाल, ग्वालियर, अशोकनगर, श्योपुरकलां, विदिशा, हरदा और बैतूल हैं। कम वर्षा वाले जिले अलीराजपुर, डिण्डोरी और रीवा हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सपना निगम को दी भावभीनी विदाई कलेक्टर कार्यालय के सभागार में विदाई कार्यक्रम आयोजित

मतदाता सूची में एक ही जगह का नाम दर्ज कराने का प्रावधान

श्रमोदय आवासीय विद्यालय ग्वालियर में प्रवेष 28 से