प्रदेश के 3 जिलों में सामान्य से अधिक और 38 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज सर्वाधिक वर्षा 1014 मि.मी. उमरिया में दर्ज
प्रदेश के 3 जिलों में सामान्य से अधिक और 38 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज
सर्वाधिक वर्षा 1014 मि.मी. उमरिया में दर्ज
भिण्ड 30 अगस्त, 2018/मध्यप्रदेश में इस वर्ष मानसून में एक जून से 29 अगस्त तक 3 जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश के 38 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज हुई है। कम वर्षा वाले जिलों की संख्या 10 है। सर्वाधिक वर्षा 1014 मिलीमीटर उमरिया में और सबसे कम 461 मिलीमीटर अलीराजपुर में दर्ज की गई है। सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले नीमच, भिण्ड और टीकमगढ़ हैं।
सामान्य वर्षा वाले जिले सिंगरौली, उमरिया, खण्डवा, दतिया, बुरहानपुर, रतलाम, मंदसौर, बड़वानी, सीधी, मुरैना, झाबुआ, शिवपुरी, जबलपुर, खरगोन, इंदौर, रायसेन, रीवा, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, आगर-मालवा, मण्डला, कटनी, नरसिंहपुर, भोपाल, दमोह, विदिशा, ग्वालियर, गुना, श्योपुरकलां, हरदा, होशंगाबाद, अशोकनगर, सिवनी, राजगढ़, धार, शहडोल और छिंदवाड़ा हैं। कम वर्षा वाले जिले डिण्डोरी, पन्ना, सागर, बालाघाट, छतरपुर, देवास, अनूपपुर, सतना, अलीराजपुर और बैतूल हैं।
Comments
Post a Comment