प्रदेश के 4 जिलों में सामान्य से अधिक और 38 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज सर्वाधिक वर्षा 1065.6 मि.मी. उमरिया में दर्ज
प्रदेश के 4 जिलों में सामान्य से अधिक और 38 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज
सर्वाधिक वर्षा 1065.6 मि.मी. उमरिया में दर्ज
भिण्ड 31 अगस्त, 2018/ मध्यप्रदेश में इस वर्ष मानसून में एक जून से 31 अगस्त तक 4 जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश के 38 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज हुई है। कम वर्षा वाले जिलों की संख्या 9 है। सर्वाधिक वर्षा 1065.6 मिलीमीटर उमरिया में और सबसे कम 468.8 मिलीमीटर अलीराजपुर में दर्ज की गई है।
सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले नीमच, भिण्ड, टीकमगढ़ और उमरिया हैं।
सामान्य वर्षा वाले जिले सिंगरौली, खण्डवा, दतिया, बुरहानपुर, रतलाम, सीधी, मंदसौर, बड़वानी, मुरैना, झाबुआ, शिवपुरी, जबलपुर, इंदौर, खरगोन, रीवा, रायसेन, शाजापुर, कटनी, सीहोर,उज्जैन, मण्डला, आगर-मालवा, भोपाल, नरसिंहपुर, दमोह, विदिशा, ग्वालियर, गुना, श्योपुरकलां, अशोकनगर, हरदा, सिवनी, होशंगाबाद, राजगढ़, धार, शहडोल, डिण्डोरी, और छतरपुर हैं। कम वर्षा वाले जिले पन्ना, सागर, बालाघाट, सतना, देवास, अनूपपुर, अलीराजपुर, छिंदवाड़ा और बैतूल हैं।
Comments
Post a Comment