जिले में 659.5 मिमी औषत वर्षा
जिले में 659.5 मिमी औषत वर्षा
भिण्ड 30 अगस्त 2018/ भिण्ड जिले में अभी तक 659.5 मिमी औषत वर्षा दर्ज की गई है। जबकि विगत वर्ष इसी अवधि में 404.1 मिमी ओषत वर्षा हुई थी।
अधीक्षक भू अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह औषत वर्षा जिले के भिण्ड में 577.7 मिमी, अटेर में 514.8 मिमी, मेहगांव में 750.2 मिमी, गोहद में 696.8 मिमी, लहार में 685.3 मिमी एवं रौन/ मिहोना में 734.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जिसका औसत 659.5 मिमी है। जिले की सामान्य वार्षिक वर्षा 668.3 मिमी है।
जिले में आज की वर्षा लहार में 15 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जिसका औसत 2.5 मिमी है।
Comments
Post a Comment