जिले में कुल मतदान केन्द्रों की संख्या बढकर हुई 1480
जिले में कुल मतदान केन्द्रों की संख्या बढकर हुई 1480
भिण्ड 4 अक्टूबर 2018/ अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तरूण भटनागर से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग की अनुमति उपरांत विधानसभा क्षेत्र 10-भिण्ड में एक मतदान केन्द्र की संख्या में वृद्वि होने से जिले की पांचो विधानसभा क्षेत्र में कुल 1480 मतदान केन्द्र हो गए है, पूर्व में जिले के कुल मतदान केन्द्र 1479 थे।
विधानसभा क्षेत्र 9-अटेर में 288 मतदान केन्द्र, 10-भिण्ड में 296 मतदान केन्द्र, 11-लहार में 304 मतदान केन्द्र, 12-मेहगांव में 318 मतदान केन्द्र एवं 13 गोहद (अजा) में 274 मतदान केन्द्र कुल 1480 मतदान केन्द्र हो गए है।
Comments
Post a Comment