प्रदेश में 53 हजार 503 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

प्रदेश में 53 हजार 503 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही 
भिण्ड 29 अक्टूबर 2018 /मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया है कि आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद 6 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2018 तक प्रदेश में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिये 21 हजार 242 गैर जमानती वारंट तामील करवाये गये हैं। साथ ही 1 हजार 927 अवैध हथियार जब्त किये गये हैं और 2 लाख 34 हजार 617 शस्त्र थानों में जमा कराये गये हैं। प्रदेश में 53 हजार 503 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। 
सम्पत्ति विरूपण के अन्तर्गत 14 लाख 43 हजार 346 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं, जिनमें से 13 लाख 95 हजार 843 प्रकरणों में कार्यवाही की गयी है। शासकीय सम्पत्ति विरूपण में 11 लाख 36 हजार 355 प्रकरण पंजीबद्ध कर 11 लाख 07 हजार 160 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है। निजी सम्पत्ति विरूपण के अंतर्गत 3 लाख 06 हजार 991 प्रकरण पंजीबद्ध कर 2 लाख 88 हजार 683 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है। वाहनों के दुरूपयोग पर 7 हजार 683 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सपना निगम को दी भावभीनी विदाई कलेक्टर कार्यालय के सभागार में विदाई कार्यक्रम आयोजित

मतदाता सूची में एक ही जगह का नाम दर्ज कराने का प्रावधान

श्रमोदय आवासीय विद्यालय ग्वालियर में प्रवेष 28 से