Posts

Showing posts from August, 2018

अनिमिया है सवसे वडी स्वास्थ्य समस्या

अनिमिया है सवसे वडी स्वास्थ्य समस्या भिण्ड 31 अगस्त 2018/ महिला एवं बाल विकास विभाग भिण्ड द्वारा किषोरी बालिका परियोजना अंतर्गत भिण्ड जिले के समस्त ब्लॉक अधिकारियों एवं सुपरवाईजरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आषा  प्रषिक्षण केन्द्र भिण्ड में आयोजित किया गया।  इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास अधिकारी रामनिवास बुधोलिया सहित भिण्ड जिले के समस्त परियोजना अधिकारी एवं सुपरवाईजरों ने प्रषिक्षण में प्रतिभागीता सम्पन्न की प्रशिक्षण प्रदान करने के लिये पधारे न्यूट्रिशन इन्टरनेषनल संस्था के संभागीय समन्वयक श्री मिर्जा रफीक वेग द्वारा समस्त उपस्थित प्रतिभागीयों को प्रषिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर श्री मिर्जा रफीक वेग द्वारा उपस्थित प्रतिभागीयों को प्रषिक्षण प्रदान करते हुये वताया कि मध्यप्रदेश में प्रति दिन लगभग 5 गर्भवती महिलाओं की मृत्यु हो जाती है, जिसका प्रमुख कारण अनिमिया होता है सामान्यतः एनीमिया दिखाई नहीं देता है पर यह माताओं बच्चों और किश्षोरियों को भीतर से खोखला कर देता हेै।  एनएमएचएस 4 के अनुसार हमारे 5 वर्ष  तक के लगभग 68 प्रतिशत बच्चे, लगभग 52 प्रत...

पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के अर्जित अवकाष पर प्रतिबंध

पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के अर्जित अवकाष पर प्रतिबंध भिण्ड 31 अगस्त 2018/ आगामी त्यौहार एवं विधानसभा चुनाव-2018 को दृष्टिगत रखते हुए 10 सितम्बर 2018 से चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने तक समस्त पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के अर्जित अवकाश पर पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है। इस अवधि में अपरिहार्य परिस्थितियों में आवश्यक परिलक्षित होने पर संबंधित पुलिस अधीक्षक, जोनल पुलिस महानिरीक्षक तथा पुलिस महानिदेशक के उपरांत ही सीमित अवधि के लिए अवकाश स्वीकृत किए जाएंगे। 

प्रत्येक न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 8 सितम्बर को

प्रत्येक न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 8 सितम्बर को भिण्ड 31 अगस्त 2018/मुख्य न्यायाधिपति/मुख्य संरक्षक राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के आदेशानुसार 08 सितम्बर 2018 को भिण्ड जिले में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है। उक्त आदेश के परिपालन में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भिण्ड मा. श्री भारत सिंह औहरिया के निर्देशन में एवं अपर जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड मा श्री संजय कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय, भिण्ड एवं न्यायिक तहसील मेहगांव, गोहद, एवं लहार के प्रत्येक न्यायालय में 08 सितम्बर 2018 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। नेशनल लोक अदालत में आपराधिक शमनीय प्रकरण, पराक्रम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के तहत प्रकरण, बैंक रिकवरी संबंधी मामले, मोटर-दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा संबंधी प्रकरण, वैवाहिक प्रकरण, श्रम एवं भूमि अधिग्रहण संबंधी मामले, विद्युत एवं जलकर/बिल (चोरी के मामलों को छोड़कर), दीवानी मामलें तथा अन्य समस्त प्रकार के राजीनामा योग्य प्रकर...

प्रदेश के 4 जिलों में सामान्य से अधिक और 38 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज सर्वाधिक वर्षा 1065.6 मि.मी. उमरिया में दर्ज

प्रदेश के 4 जिलों में सामान्य से अधिक और 38 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज सर्वाधिक वर्षा 1065.6 मि.मी. उमरिया में दर्ज भिण्ड 31 अगस्त, 2018/ मध्यप्रदेश में इस वर्ष मानसून में एक जून से 31 अगस्त तक 4 जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश के 38 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज हुई है। कम वर्षा वाले जिलों की संख्या 9 है। सर्वाधिक वर्षा 1065.6 मिलीमीटर उमरिया में और सबसे कम 468.8 मिलीमीटर अलीराजपुर में दर्ज की गई है। सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले  नीमच, भिण्ड, टीकमगढ़ और उमरिया हैं।  सामान्य वर्षा वाले जिले सिंगरौली, खण्डवा, दतिया, बुरहानपुर, रतलाम, सीधी, मंदसौर, बड़वानी, मुरैना, झाबुआ, शिवपुरी, जबलपुर, इंदौर, खरगोन, रीवा, रायसेन, शाजापुर, कटनी, सीहोर,उज्जैन, मण्डला, आगर-मालवा, भोपाल, नरसिंहपुर, दमोह, विदिशा, ग्वालियर, गुना, श्योपुरकलां, अशोकनगर, हरदा, सिवनी, होशंगाबाद, राजगढ़, धार, शहडोल, डिण्डोरी, और छतरपुर हैं। कम वर्षा वाले जिले  पन्ना, सागर, बालाघाट, सतना, देवास, अनूपपुर, अलीराजपुर, छिंदवाड़ा और बैतूल हैं।

जिले में 679 मिमी औषत वर्षा

जिले में 679 मिमी औषत वर्षा भिण्ड 31 अगस्त 2018/ भिण्ड जिले में अभी तक 679 मिमी औषत वर्षा दर्ज की गई है। जबकि विगत वर्ष इसी अवधि में 407.5 मिमी ओषत वर्षा हुई थी।  अधीक्षक भू अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह औषत वर्षा जिले के भिण्ड में 579.7 मिमी, अटेर में 514.8 मिमी, मेहगांव में 781.4 मिमी, गोहद में 780.8 मिमी, लहार में 685.3 मिमी एवं रौन/ मिहोना में 734.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जिसका औसत 679 मिमी है। जिले की सामान्य वार्षिक वर्षा 668.3 मिमी है।  जिले में आज की वर्षा भिण्ड में 2 मिमी, मेहगांव में 31.2 मिमी, गोहद मंे 84 मिमी  वर्षा दर्ज की गई। जिसका औसत 19.5 मिमी है

आयुक्त चंबल संभाग डॉ अग्रवाल ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

Image
आयुक्त चंबल संभाग डॉ अग्रवाल ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण  भिण्ड 31 अगस्त 2018/ आयुक्त चंबल संभाग डॉ एमके अग्रवाल ने नुन्हाटा ग्राम पंचायत के मतदान केन्द्रों का आज आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री आशीष कुमार गुप्ता एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।  आयुक्त चंबल संभाग डॉ एमके अग्रवाल ने नुन्हाटा गांव में पहुंचकर मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपस्थित ग्रामीणजनो से मतदान संबंधी चर्चाऐं की। साथ ही आयुक्त डॉ अग्रवाल ने ग्रामीणो से पूछा कि  मतदान करने में कोई कठिनाई तो नहीं आती है। जिस पर ग्रामीणजनों ने अपनी-अपनी बात उनके समक्ष रखी।  

लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने करंे तैयारी-आयुक्त डॉ अग्रवाल मिल-बाँचे कार्यक्रम में शामिल हुए आयुक्त चंबल संभाग एवं कलेक्टर

Image
लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने करंे तैयारी-आयुक्त डॉ अग्रवाल  मिल-बाँचे कार्यक्रम में शामिल हुए आयुक्त चंबल संभाग एवं कलेक्टर  भिण्ड 31 अगस्त 2018/ आयुक्त चंबल संभाग डॉ एम.के अग्रवाल ने आज जिला मुख्यालय स्थित शा.मा.वि.कॉटनजीन क्रमांक 2 में आयोजित मिल-बाँचे कार्यक्रम में बच्चों से रू-ब-रू होकर उनके साथ अपने अनुभव साँझा किए।  आयुक्त डॉ अग्रवाल ने बच्चों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने की समझाईस दी। उन्होंने कहा की लक्ष्य निर्धारित करने से हमारे विचारों ओर कार्य में स्पष्टता आती है। उन्होंनेे बच्चों को समय प्रबंधन का महत्व समझाया। आयुक्त डॉ अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए समय का प्रबंधन अति आवश्यक है। आयुक्त डॉ अग्रवाल ने बच्चों से लिखने की आदत डालने को कहा। उन्होंने बताया की इससे विचार और लेखन में सुधार आता है। संभागायुक्त डॉ अग्रवाल ने बताया की शिक्षा के तीन अहम प्रतिभागी विद्यार्थी, माता-पिता एवं शिक्षक है। इन तीनो का वेहतर शिक्षा हेतु समन्वय आवश्यक है। उन्होंने कहा की माता-पिता सदैव अपने बच्चों का भला चाहते है अगर वे कभी डांटते है, तो बच्चों के भले क...

चंबल संभाग कमिश्नर डॉ अग्रवाल आज जिले के मतदान केन्द्रों के संबंध में शिकायत की जांच करेगे

चंबल संभाग कमिश्नर डॉ अग्रवाल आज जिले के  मतदान केन्द्रों के संबंध में शिकायत की जांच करेगे भिण्ड 30 अगस्त 2018/ चंबल संभाग के कमिश्नर डॉ एमके अग्रवाल 31 अगस्त 2018 को भिण्ड जिले के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे। इस संबंध में विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के द्वारा मतदान केन्द्रों के संबंध में की गई शिकायत की जांच भी करेंगे। कमिश्नर डॉ अग्रवाल ने कलेक्टर भिण्ड को शिकायतों के संबंध में अभिलेख एवं जानकारी तैयार कराने को कहा है।  कमिश्नर डॉ अग्रवाल ने शिकायत कर्ताओं से आग्रह किया है कि वे शिकायतों के संबंध में यदि कुछ कहना चाहते हो तो भिण्ड सर्किट हाउस में अपरान्ह 3 बजे समक्ष में उपस्थित होकर अपनी बात रख सकते है। 

पत्रकारों की श्रद्धानिधि हुई 7 हजार गैर अधिमान्य पत्रकारों का भी होगा बीमा

पत्रकारों की श्रद्धानिधि हुई 7 हजार गैर अधिमान्य पत्रकारों का भी होगा बीमा भिण्ड 30 अगस्त, 2018/राज्य शासन द्वारा लिये गये निर्णय अनुसार अब प्रदेश के वरिष्ठ एवं बुजुर्ग पत्रकारों की श्रद्धानिधि 6 हजार रूपये से बढ़ाकर 7 हजार रूपये प्रतिमाह कर दी गई है। श्रद्धानिधि के लिए न्यूनतम आयु सीमा 62 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष कर दी गई है। शासन ने पत्रकार स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना में शामिल करने का निर्णय लिया है। योजना में प्रीमियम राशि का 50 प्रतिशत शासन द्वारा दिया जायेगा। क्रमांक 222/2018

स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार से मृत्यु दर में आई अप्रत्याशित कमी

स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार से मृत्यु दर में आई अप्रत्याशित कमी भिण्ड 30 अगस्त, 2018/ प्रदेश में पिछले डेढ़ दशक में चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक विस्तार के फलस्वरूप शिशु मृत्यु दर, बाल मृत्यु दर और मातृ मृत्यु दर में अप्रत्याशित कमी आई है। शिशु मृत्यु दर 82 से घटकर 47, बाल मृत्यु दर 94.2 से घटकर 55, मातृ मृत्यु दर 379 से घटकर 221 हो गई है। इसी क्रम में सकल प्रजनन दर 3.8 से घटकर 2.3 प्रतिशत हो चुकी है। भावी पीढ़ी को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ, स्फूर्त और निरोगी रखने के लिये प्रदेश में सूर्य-नमस्कार आदि गतिविधियों के लिये भी प्रेरित किया जा रहा है। प्रदेश में सिविल अस्पतालों की संख्या 64 से बढ़कर 73, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों की संख्या 229 से बढ़कर 334 और उप स्वास्थ्य केन्द्रों की संख्या 8,699 से बढ़कर 11 हजार 266 हो चुकी है। सभी जिला चिकित्सालयों में ट्रॉमा सेंटर की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। अभी तक 38 जिलों में ट्रामा सेंटर की सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है। प्रदेश में 315 पोषण-पुनर्वास केन्द्र स्थापित कर करीब साढ़े 6 लाख गंभीर कुपोषित बच्चों का उपचार किया गया है...

एक अक्टूबर से मनाया जाएगा वन्य-प्राणी संरक्षण सप्ताह वन अधिकारियों को जारी हुए विस्तृत निर्देश

एक अक्टूबर से मनाया जाएगा वन्य-प्राणी संरक्षण सप्ताह वन अधिकारियों को जारी हुए विस्तृत निर्देश भिण्ड 30 अगस्त, 2018/प्रदेश में इस वर्ष भी एक से 7 अक्टूबर, 2018 तक वन्य-प्राणी संरक्षण सप्ताह मनाया जायेगा। लोगों में वन और वन्य-प्राणियों के प्रति लगाव और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सप्ताह के दौरान विभिन्न आयोजन के लिये अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री आलोक कुमार ने प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व क्षेत्र संचालक, क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक, राष्ट्रीय उद्यान के संचालक, समस्त वन मण्डलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिये हैं। उल्लेखनीय है कि विगत वर्षों में बच्चों ने वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में बहुत रुचि और उमंग से भाग लिया। इससे बच्चों में वन और वन्य-प्राणियों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ी है। वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के दौरान प्रदेश में स्कूली छात्र-छात्राओं के लिये वन्य-प्राणी संरक्षण पर व्याख्यान, निबंध, पेंटिंग आदि विभिन्न प्रतियोगिताएँ होंगी। प्रत्येक परिक्षेत्र में 2 से अधिक संयुक्त वन प्रबंध समितियाँ कार्यक्रम आयोजित करेंगी। कार्यक्रम में स्थानीय समु...

निर्वाचन के दौरान निर्देशिका, नियमावली, आदर्श आचार संहिता का अक्षरशरू पालन होगा

निर्वाचन के दौरान निर्देशिका, नियमावली, आदर्श आचार  संहिता का अक्षरशरू पालन होगा भारत निर्वाचन आयोग ने दो दिवसीय समीक्षा बैठक में दिये निर्देश भिण्ड 30 अगस्त 2018/ भारत निर्वाचन आयोग की विधानसभा चुनाव-2018 के संबंध में भोपाल में गत दिवस प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में आयोग द्वारा प्रदेश के सभी संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, उप पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया गया की आदर्श आचार संहिता लगने के साथ ही आयोग द्वारा समय-समय पर दिये जाने वाले निर्देशों, नियमावली का अक्षरशरू पालन कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। प्रदेश के जो जिले दूसरे राज्यों की सीमाओं से लगे हुए हैं, उन संबंधित जिलों के अधिकारी और संभाग के वरिष्ठ अधिकारी दूसरे राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा संबंधी समीक्षा बैठक करें और पडोसी राज्यों के अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में रहें।   समीक्षा बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ओ.पी.रावत और आयुक्त द्वय श्री सुनील अरोरा एवं श्री अशोक लवासा ने भी अधिकारियों को ...

वर्ष 2021 तक प्रमाणित जैविक खेती का क्षेत्रफल होगा 4 लाख हेक्टेयर वर्तमान में 2 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हो रही है जैविक खेती

क्रमांक 217/2018 वर्ष 2021 तक प्रमाणित जैविक खेती का क्षेत्रफल होगा 4 लाख हेक्टेयर वर्तमान में 2 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हो रही है जैविक खेती भिण्ड 30 अगस्त, 2018/किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा प्रदेश में वर्ष 2021 तक प्रमाणित जैविक खेती का क्षेत्रफल 4 लाख हेक्टेयर तक विस्तारित करने का कार्यक्रम तय किया गया है। अभी प्रदेश में प्रमाणित जैविक खेती का क्षेत्रफल करीब 2 लाख हेक्टेयर है। प्रदेश में जैविक खेती प्रमुख रूप से नर्मदा नदी के किनारे की जा रही है। मध्यप्रदेश को देश में सर्वाधिक प्रमाणित जैविक कृषि क्षेत्र होने का गौरव प्राप्त है।  प्रदेश में वर्ष 2011 से जैविक नीति लागू की गई है। इसके बाद प्रदेश में वर्ष 2014 में जैविक खेती विकास परिषद् का गठन किया गया। ज्ञातव्य है कि मध्यप्रदेश की गिनती जैविक कपास उत्पादन के क्षेत्र में दुनिया भर में अग्रणीय क्षेत्र के रूप में होती है।  राज्य में किसानों को जैविक खेती के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है।  अलीराजपुर, झाबुआ, बैतूल, खंडवा, सागर, दमोह, छिन्दवाड़ा, मंडला, बालाघाट, उमरिया, डिण्डोरी, कटनी, अनूपपुर, श्...

मध्यप्रदेश में खाद्यान्न उत्पादन में हुई 207 प्रतिशत वृद्धि किसानों के लिये ग्राम स्तर पर भी बन रहे हैं रोडमैप

मध्यप्रदेश में खाद्यान्न उत्पादन में हुई 207 प्रतिशत वृद्धि किसानों के लिये ग्राम स्तर पर भी बन रहे हैं रोडमैप भिण्ड 30 अगस्त, 2018/ मध्यप्रदेश में किसानों की आय 5 वर्ष में दोगुनी करने के मकसद से रोडमैप बनाया गया है। कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मछली-पालन, वानिकी, सिंचाई विस्तार, रेशम, कुटीर और ग्रामोद्योग आदि विभाग द्वारा रोडमैप पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। जिला-स्तर का रोडमैप भी तैयार कर लिया गया है और ग्राम-स्तर का रोडमैप भी तैयार किया जा रहा है।   प्रदेश में कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता दिये जाने से वर्ष 2016-17 में कृषि उत्पादन 5.44 करोड़ मीट्रिक टन हो गया। खाद्यान्न उत्पादन में 207 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वर्ष 2004-05 में कुल खाद्यान्न उत्पादन मात्र 1.43 करोड़ मीट्रिक टन हुआ करता था, जो वर्ष 2016-17 में बढ़कर 4.39 करोड़ मीट्रिक टन हो गया। प्रदेश में दलहन और तिलहन फसलों के उत्पादन को बढ़ाने के लिये किसानों को विशेष सुविधाएँ उपलब्ध करवाई गईं हैं, जिसके फलस्वरूप पिछले एक दशक में दलहन उत्पादन में 136 प्रतिशत तक की उपलब्धि हासिल हुई है। प्रदेश में वर्ष 2004-05 में दलहन फसलो...

प्रदेश के 3 जिलों में सामान्य से अधिक और 38 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज सर्वाधिक वर्षा 1014 मि.मी. उमरिया में दर्ज

प्रदेश के 3 जिलों में सामान्य से अधिक और 38 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज सर्वाधिक वर्षा 1014 मि.मी. उमरिया में दर्ज भिण्ड 30 अगस्त, 2018/मध्यप्रदेश में इस वर्ष मानसून में एक जून से 29 अगस्त तक 3 जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश के 38 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज हुई है। कम वर्षा वाले जिलों की संख्या 10 है। सर्वाधिक वर्षा 1014 मिलीमीटर उमरिया में और सबसे कम 461 मिलीमीटर अलीराजपुर में दर्ज की गई है। सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले  नीमच, भिण्ड और टीकमगढ़ हैं।  सामान्य वर्षा वाले जिले सिंगरौली, उमरिया, खण्डवा, दतिया, बुरहानपुर, रतलाम, मंदसौर, बड़वानी, सीधी, मुरैना, झाबुआ, शिवपुरी, जबलपुर, खरगोन, इंदौर, रायसेन, रीवा, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, आगर-मालवा, मण्डला, कटनी, नरसिंहपुर, भोपाल, दमोह, विदिशा, ग्वालियर, गुना, श्योपुरकलां, हरदा, होशंगाबाद, अशोकनगर, सिवनी, राजगढ़, धार, शहडोल और छिंदवाड़ा हैं। कम वर्षा वाले जिले  डिण्डोरी, पन्ना, सागर, बालाघाट, छतरपुर, देवास, अनूपपुर, सतना,  अलीराजपुर और बैतूल हैं।

मिल-बाँचें मध्यप्रदेश राज्य-स्तरीय कार्यक्रम आज

मिल-बाँचें मध्यप्रदेश राज्य-स्तरीय कार्यक्रम आज भिण्ड 30 अगस्त, 2018/ष्मिल-बाँचें मध्यप्रदेशश्श् कार्यक्रम जिले में 31 अगस्त को आयोजित किया जायेगा।   ष्मिल-बाँचें मध्यप्रदेशश्श् कार्यक्रम में अभी तक जिन वॉलेंटियर्स ने अपना पंजीयन करवाया है, उनमें युवा, विद्यार्थी, गृहणियाँ, मीडिया मित्र, इंजीनियर्स, डॉक्टर्स, वकील, खिलाड़ी, स्वयंसेवी संगठन, सेवानिवृत्त-कर्मी, निजी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मी और सरकारी सेवा में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। कार्यक्रम में शामिल होने वाले वॉलेंटियर्स की इच्छानुसार एक बार अथवा नियमित रूप से सहभागिता के विकल्प दिये जा सकते हैं। वॉलेंटियर्स कार्यक्रम के दौरान हिन्दी पाठ्य-पुस्तक अथवा शाला पुस्तकालय में उपलब्ध रुचिकर पुस्तकों में से किसी पुस्तक के एक पाठ का वाचन करेंगे। वाचन के बाद कक्षा में उपस्थित बच्चों से रुचिकर प्रश्न पूछकर और सामूहिक परिचर्चा कर संवाद एवं पढ़ने की कला से उन्हें परिचित करवाया जायेगा। एक बार से अधिक उपस्थित होने वाले वॉलेंटियर्स सप्ताह में प्रति शनिवार बाल-सभा के दौरान शैक्षिक गतिविधियों का संचालन कर सकते हैं। वॉलेंट...

जिले में 659.5 मिमी औषत वर्षा

जिले में 659.5 मिमी औषत वर्षा भिण्ड 30 अगस्त 2018/ भिण्ड जिले में अभी तक 659.5 मिमी औषत वर्षा दर्ज की गई है। जबकि विगत वर्ष इसी अवधि में 404.1 मिमी ओषत वर्षा हुई थी।  अधीक्षक भू अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह औषत वर्षा जिले के भिण्ड में 577.7 मिमी, अटेर में 514.8 मिमी, मेहगांव में 750.2 मिमी, गोहद में 696.8 मिमी, लहार में 685.3 मिमी एवं रौन/ मिहोना में 734.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जिसका औसत 659.5 मिमी है। जिले की सामान्य वार्षिक वर्षा 668.3 मिमी है।  जिले में आज की वर्षा लहार में 15 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जिसका औसत 2.5 मिमी है। 

सुरक्षा संबंधी उन्मुखीकरण कार्यक्रम सह प्रषिक्षण आयोजित

Image
सुरक्षा संबंधी उन्मुखीकरण कार्यक्रम सह प्रषिक्षण आयोजित   भिण्ड 30 अगस्त 2018/ जिला बाल संरक्षण अधिकारी एम.एस.अम्ब, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला भिण्ड के मार्गदर्षन में जवहार नवोदय विद्यालय विडखरी विकास खण्ड रौन जिला भिण्ड में किषोर न्याय अधिनियम 2015 एवं पोक्सो अधिनियम 2012 के तहत गुडटच एवं बैडटच जैसे विषेष मुद्दो पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम सह प्रषिक्षण का आयोजन किया गया। बाल संरक्षण अधिकारी श्री अजय सक्सैना द्वारा विद्यालय के बच्चों को देखरेख एवं संरक्षण के जरूरतमंद बच्चों के संबंध में बाल कल्याण समिति की भूमिका एवं सुरक्षा संबंधी विषयों से अवगत कराया।  श्री अजय सक्सैना ने पॉक्सो अधिनियम 2012 के प्रावधानों से संबंधित गुडटच बैडटच की जानकारी बच्चों को दी। बैडटच की स्थिति में भारत सरकार के पोर्टल च्व्ब्ैव् म्.ठवग पर षिकायत कैसे की जा सकती है, जानकारी दी एवं बच्चों को किसी भी प्रकार की परेषानी होने पर अपने अभिभावको तत्काल बताये। कोई भी बात अपने माता-पिता से न छुपायेे।  कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ0 राविन्द्रष्षर्मा एवं जिला बाल संरक्षण इकाई से दीपे...

अधिकारियों को निर्वाचन कार्य में सौंपे गए दायित्वों की प्रतिदिन होगी समीक्षा-कलेक्टर निर्वाचन में नियुक्त नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Image
अधिकारियों को निर्वाचन कार्य में सौंपे गए दायित्वों  की प्रतिदिन होगी समीक्षा-कलेक्टर निर्वाचन में नियुक्त नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न  भिण्ड 30 अगस्त 2018/ निर्वाचन में नियुक्त नोडल अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वो की प्रतिदिन होगी समीक्षा। यह बात कलेक्टर श्री आशीष कुमार गुप्ता ने कलेक्टर चैम्बर में नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कही।  इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री तरूण भटनागर, एसडीएम भिण्ड श्री एचपी शर्मा, सीएमएचओ डॉ जेपीएस कुशवाह, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री रामनिवास बुधौलिया, महिला सशक्तिकरण श्री एमएस अम्ब सहित निर्वाचन कार्य से संबंधित नोडल अधिकारी उपस्थित थे।  कलेक्टर श्री आशीष कुमार गुप्ता ने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यो को प्राथमिकता देकर समय सीमा में पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। लापरवाही बरत रहे अधिकारी/कर्मचारियों के विरूद्व होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही।कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि निर्वाचन में नियुक्त समस्त अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर कार्य करें। जिससे बेहतर...

गोहद में 1 करोड 88 लाख के विकास कार्यो का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

Image
गोहद में 1 करोड 88 लाख के विकास कार्यो का  किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण  भिण्ड 30 अगस्त 2018/ सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री श्री लालसिंह आर्य द्वारा गोहद नगर के अन्तर्गत कब्रिस्तान की बाउण्डरीवाल, शुलभ शौचालय, गोहद फोरलाईन रोड पेयजल योजना, आरसीसी रोड के आदि विकास कार्यो का जिनकी लागत 1 करोड 88 लाख रूपए है, का  लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।  इस अवसर पर नगर पालिका गोहद के अध्यक्ष श्री भीकम सिंह कौशल, पार्टी पदाधिकारी सर्वश्री कमल सिंह तोमर, गब्बर सिंह गुर्जर, दशरथ सिंह गुर्जर, सोवरन सिंह पटेल, हाजी हनीफ कांजी, हाजी बहीद ड्रायवर, हाजी मन्नू खां, एसके मंसूरी, सुरेश, अशोक सिंह, प्रताप सिंह, ओपी आर्य, लाखन सिंह, मोहन सिघई, नाजरा बेगम, इस्लाम खां, जगदीश बाबूजी, प्रमोद कामते, शिशु चौहान, असगर खांन, मुन्ना बाथम, सीएमओ नपा श्री सुरेश शर्मा, एई श्री एसके शुक्ला, उपयंत्री शर्मा, समस्त पार्षदगण एवं क्षेत्रीय वार्डवासी उपस्थित थे।  नर्मदा घाटी विकास स्वतंत्र प्रभार श्री लालसिंह आर्य ने कहा कि गोहद के अन्तर्गत गत चार वर्षो में विकास कार्यो के कई लोकार्पण एवं शिलान्यास ...

मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक स्वरोजगार योजना की मदद से रामहरी बना ऑटो मालिक

Image
मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक स्वरोजगार  योजना की मदद से रामहरी बना ऑटो मालिक भिण्ड 30 अगस्त 2018/सूरपुरा अटेर भिण्ड निवासी रामहरी एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है। वह अपना जीवन यापन दूसरे का ऑटो चलाकर किया करता था।  राम हरी दूसरे का ऑटो चलाने से इतना ही कमा पाता था कि दो वक्त की रोटी अपने परिवार को खिला सके। उसके आर्थिक हालात बेहद खराब थे। रामहरी चाहता था कि उनका खुद का अपना एक ऑटो होता तो उनके हालात में परिवर्तन आता। तभी उन्हें मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक स्वरोजगार योजना के बारे में विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ।  रामहरी ने बिना समय खोए मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक स्वरोजगार योजना अन्तर्गत मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में ऑटो हेतु ऋण के लिए आवेदन दिया। शीघ्र ही उनका ऋण पास हो गया। उन्हें ऑटो क्रय हेतु 2 लाख 63 हजार 940 रूपए ऋण प्राप्त हुआ एवं राज्य सरकार द्वारा उन्हे मार्जिन मनी भी दी गई।   मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत रामहरी ने अपना ऑटो क्रय कर लिया है। जिससे उसकी आमदनी बढी है और उसके जीवन यापन में ब...

वर्तमान शिक्षण सत्र से लागू मुख्यमंत्री जन-कल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना

वर्तमान शिक्षण सत्र से लागू मुख्यमंत्री जन-कल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना ग्लोबल स्किल पार्क में प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को भी मिलेगा योजना का लाभ भिण्ड 29 अगस्त 2018/मध्यप्रदेश में पंजीकृत असंगठित कर्मकारों/श्रमिकों के बच्चों को निरूशुल्क उच्च शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिये सत्र 2018-19 से ष्मुख्यमंत्री जन-कल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजनाश्श् लागू की गई है। विद्यार्थी के माता-पिता का श्रम विभाग में पंजीयन होना अनिवार्य है। विद्यार्थी को राज्य शासन के छात्रवृत्ति पोर्टल ेबीवसंतेीपचचवतजंस.उच.दपब.पद में पंजीयन करवाना होगा। इसके बाद यूजर आई.डी. एवं पासवर्ड से पोर्टल पर ही आवेदन-पत्र सबमिट करना होगा। भरे हुए आवेदन-पत्र का प्रिंट आउट आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित शैक्षणिक संस्था में प्रस्तुत करना होगा। ग्लोबल स्किल पार्क में प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को भी योजना का लाभ मिलेगा। तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दीपक जोशी ने जानकारी दी है कि योजना में इंजीनियरिंग के लिये जेईई मेन्स परीक्षा में एक लाख 50 हजार तक की रैंक होने पर शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्या...

मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिता किशुपरा में सम्पन्न

मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिता किशुपरा में सम्पन्न भिण्ड 29 अगस्त 2018/कलेक्टर श्री आशीष कंुमार गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री रूडोल्प अल्वारेस के कुशल मार्गदर्शन में विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता 24 अगस्त 2018 को अटेर विकासखण्ड के ग्राम किशुपुरा के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कराटें, कुस्ती, कबड्डी, बॉलीबॉल एवं फुटबॉल की 16 वर्ष तक के बालक/बालिकाओं की प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं मंे विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरूष्कृत किया गया।

श्री रामेश्वरम यात्रा की चयनित यात्रियों की सूची 1 सितम्बर को देंखें

श्री रामेश्वरम यात्रा की चयनित यात्रियों की सूची 1 सितम्बर को देंखें भिण्ड 29 अगस्त 2018/मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अन्तर्गत श्री रामेश्वरम यात्रा के लिये चयनित यात्रियों की सूची संबंधित नगरपालिकाओं/नगरपांचायतों /जनपद पंचायतों के सूचना पटल पर 1 सितम्बर 2018 को देखी जा सकती है ।         श्री रामेश्वरम यात्रा 6 सितम्बर से 12 सितम्बर 2018 तक आयोजित की गई है । चयनित यात्री, यात्रा के टिकिट 4 सितम्बर 2018 एवं 5 सितम्बर 2018 को कार्यालय कलेक्टोरेट के अधीक्षक कक्ष से प्राप्त करें । चयनित यात्री टिकिट प्राप्त करते समय अपने साथ आधार कार्ड, समग्र आई.डी. एवं दो पासपोर्ट साइज के फोटो अनिवार्य रूप से लेकर आयें । यात्रा 6 सितम्बर 2018 को भिण्ड जिले के रेलवे स्टेशन से रवाना होकर 12 सितम्बर 2018 को भिण्ड स्टेशन पर ही यात्रियों को छोड़ेगी ।

राष्ट्रीय पोषण माह मनाये जाने के संबंध में व्ही.सी आज

राष्ट्रीय पोषण माह मनाये जाने के संबंध में व्ही.सी आज भिण्ड 29 अगस्त 2018/ जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास द्वारा बताया गया है कि राष्ट्रीय पोषण माह 1 से 30 सितम्बर तक मनाया जाना है । इस संबंध में 30 अगस्त 2018 को दोंपहर 2 बजे से 5 बजे तक वीडियो कान्फें्रसिंग का आयोजन किया गया है । संबंधित अधिकारी उक्त वीडियो कान्फ्रेसिंग में  उपस्थित रहना सुनिश्चित करें ।

जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत/वार्ड में आज होगीं विशेष महिला ग्रामसमाएं

जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत/वार्ड में आज होगीं विशेष महिला ग्रामसमाएं भिण्ड 29 अगस्त 2018/  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं अध्यक्ष स्वीपप्लान श्री अनूप कुमार सिंह द्वारा जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व)व रजिस्ट्रीकीण अधिकारी,तहसीलदार एवं सहा. रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत,जिला प्रबंधक आजीविका मिशन,परियोजना अधिकारी जिला शहरी एवं विकास अभिकरण,मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं जिला कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग को पत्र जारी कर जिले में 30 अगस्त 2018 को  प्रत्येक पंचायत/वार्ड में मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत विशेष महिला ग्रामसभा आयोजित करने के दिशा निर्देश जारी किये गये हैं ।         दिशा निर्देश में कहा गया है कि जिले में 30 अगस्त 2018 को प्रत्येक पंचायत/वार्ड में मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत विशेष महिला ग्रामसभा आयोजित की जावें । महिला ग्राम सभा में बी.एल.ओ. एवं सुपरवाईजर/आंगनवाडी कार्यकर्ता/पंचायत सचिव/ग्राम रोजगार सहायक/महिला स्वसहायता समूहों की सदस्य उपस्थित होकर महिला मतदाताओं को मतदान अ...

जिले में 657.0 मिमी औषत वर्षा

जिले में 657.0 मिमी औषत वर्षा भिण्ड 29 अगस्त 2018/ भिण्ड जिले में अभी तक 657.0 मिमी औषत वर्षा दर्ज की गई है। जबकि विगत वर्ष इसी अवधि में 626.8 मिमी ओषत वर्षा हुई थी।                 अधीक्षक भू अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह औषत वर्षा जिले के भिण्ड में 577.7 मिमी, अटेर में 514.8 मिमी, मेहगांव में 750.2 मिमी, गोहद में 696.8 मिमी, लहार में 670.3 मिमी एवं रौन/ मिहोना में 734.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जिसका औसत 657.0 मिमी है। जिले की सामान्य वार्षिक वर्षा 668.3 मिमी है।

नफ़ीसा पर आयी मुसीबत केदौरान मुख्यमंत्री जन कल्याणसंबल योजना बनी उसकासहारा विपदा के समय मुख्यमंत्रीजन कल्याण संबल योजना नेदिया परिवार को सहारा

Image
नफ़ीसा   पर   आयी   मुसीबत   के दौरान   मुख्यमंत्री   जन   कल्याण संबल   योजना   बनी    उसका सहारा   विपदा   के   समय   मुख्यमंत्री जन   कल्याण   संबल   योजना   ने दिया   परिवार   को   सहारा   भिण्ड  29  अगस्त  2018/  पुरानी   बस्ती भिंड   निवासी   शहज़ाद   खान   मुख्यमंत्री जन   कल्याण   संबल   योजना   अंतर्गत पंजीकृत   व्यक्ति   थे   ।   कुछ   समय   पूर्व उनका   असमय   निधन   हो   गया   । इस घटना   से   परिवार   पर   विपदाओ   का पहाड़   टूट   पड़ा   ।   शहज़ाद   खान   परिवार के   मुखिया   होने   के   साथ - साथ   परिवार   मैं अकेले   कमाने   वाले   व्यक्ति   थे   । उनके जाने   से   परिवार   बेहद   आर्थिक   मुस...